SICO गेम क्या है? SICO गेम के फीचर्स और SICO गेम कैसे डाउनलोड करें ? – नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सभी? उम्मीद है कि आप सभी स्वस्थ होंगे। मैं एक बार फिर से आप सभी का स्वागत करता हूं हमारे इस बिल्कुल नए आर्टिकल पर। दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको SICO एप्लीकेशन के बारे में बताएंगे। साथ में हम आपको SICO एप्लीकेशन को डाउनलोड करने का प्रोसेस तथा SICO एप्लीकेशन के फीचर्स बताएंगे। तो दोस्तों अगर आप भी इस एप्लीकेशन के बारे में जानना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आखिरी तक पूरा पढ़िए। इस आर्टिकल में आपको SICO एप्लीकेशन से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई है।
क्या आपको मोबाइल गेम खेलने का शौक है? क्या आप अपने लिए एक एडवेंचर से भरपूर मोबाइल गेम तलाश मे है? अगर सभी सवालों का जवाब हां है तो आज आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए है। क्योंकि आज आप की तलाश यहीं पर समाप्त होगी और इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे मोबाइल गेम के बारे में बताएंगे जो गेम वर्तमान समय का सबसे ज्यादा लोकप्रिय गेम बन चुका है ।
इस गेम को खेलने पर आप एडवेंचर की एक अलग दुनिया में पहुंच जाएंगे जहां से वापस आने का आपका मन नहीं करेगा । दोस्तों अगर आप भी इस कमाल के गेम के बारे में जानना चाहते हैं और इसे यूज करना चाहते हैं तो अब देर न करें जल्द से जल्द इस आर्टिकल को पढ़कर SICO गेम से संबंधित जानकारी प्राप्त करें।
दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है आज से कुछ वर्षों पहले हमारे देश में पब्जी नाम का एक मोबाइल गेम लांच हुआ था। यह मोबाइल गेम इतना अधिक पॉपुलर हुआ कि हर एक बच्चे के पास यह मोबाइल गेम देखने को मिल रहा था। सिर्फ इतना ही नहीं इस गेम की दीवानी पूरी दुनिया थी।
क्या भारत क्या अमेरिका सभी देश इस मोबाइल गेम से परेशान थे क्योंकि इस मोबाइल गेम का क्रेज हर बच्चे के सर पर चल गया था। लेकिन अभी कुछ दिनों पहले भारत में कुछ निजी कारणों की वजह से भारत सरकार ने पब्जी गेम को बैन कर दिया? पब्जी गेम के बैन होते ही सारे पब्जी यूजर निराश हो गए और वह एक ऐसे अल्टरनेटिव एप्लीकेशन की तलाश करने लगे जिसमें उन्हें पब्जी गेम के जैसे ही फीचर्स मिले। लोगों की तलाश समाप्त हुई SICO गेम पर।
Topic we Cover
SICO गेम क्या है ?
आइए दोस्तों अब हम आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए आपको बताते हैं SICO गेम क्या है? यदि आप SICO गेम के बारे में नहीं जानते तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यह गेम पब्जी गेम का एक अल्टरनेट मोबाइल गेम है। यह गेम एक वार गेम है। यह गेम स्वदेशी है। यह भारत में ही डिवेलप किया गया है। जिस प्रकार पब जी मोबाइल गेम में आपको अपनी टीम के साथ एक द्वीप पर उतरना होता था तथा वहां पर दुश्मनों के साथ युद्ध करना होता था बिल्कुल उसी प्रकार इस गेम में भी आपको अपनी टीम के साथ बैटलफील्ड में उतरना है तथा वहां पर युद्ध करना है।
इस गेम की एनिमेशन इतनी शानदार है कि इसे खेलने पर आपको लगेगा ही नहीं कि आप मोबाइल गेम खेल रहे हैं। आपको लगेगा कि आप वास्तव में युद्ध लड़ रहे हैं। साथ ही साथ इस गेम में आपको अलग-अलग प्रकार के इफेक्ट और फिल्टर देखने को मिल जाएंगे जिससे यह गेम बिल्कुल सजीव प्रतीत होता है। यह गेम बिल्कुल फ्री है और आप इसे डाउनलोड करके खेल सकते हैं।
इससे पहले कि आप SICO गेम डाउनलोड करना स्टार्ट करें मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इस गेम का अभी कुछ दिनों पहले ट्रायल हुआ है और ट्रायल में इस गेम को बहुत अधिक पसंद किया गया है। बस कुछ ही समय में इस गेम को पब्लिक के लिए लांच कर दिया जाएगा, तब तक आपको थोड़ा सा इंतजार करना है।
यदि आपके पास एंड्रॉयड 7 तथा एंड्राइड 3 है तो आप इस गेम को खेल सकते हैं। दोस्तों इस गेम के सबसे बड़ी खासियत है कि इस गेम में आपको जितने के दृश्य देखने को मिलेंगे वह सारे दृश्य भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत होंगे और इस गेम की लोकेशन भी भारत के अंदर की होगी जिससे आपको यह गेम खेलने में और अधिक मजा आएगा।
SICO गेम में कैरेक्टर्स
जैसा कि मैंने आपको बताया है SICO गेम मल्टीप्लेयर गेम है। इस गेम में आपको एक टीम प्रदान की जाती है। इस टीम में आपके साथ तो कुछ मुख्य लोग रहते हैं जिनके साथ में आपको बैटलफील्ड में उतरना होता है और ऑपरेशन को पूरा करना होता है। SICO गेम में आपको दिए जाने वाले कैक्टस के नाम नीचे दिए गए हैं।
कप्तान शौर्य सिंह
कप्तान शौर्य सिंह इस SICO गेम का मुख्य हिस्सा है उनके अंडर में ही ऑपरेशन पूरा होगा। कप्तान शौर्य सिंह भारतीय पैरामिलिट्री फोर्स के एक अधिकारी हैं जो ऑपरेशन को कमांड देंगे।
रूद्र
SICO मोबाइल गेम में दूसरा मुख्य किरदार रूद्र है। रूद्र को कप्तान शौर्य सिंह का सहायक नियुक्त किया गया है। रूद्र इससे पूर्व भी अनेक खुफिया एजेंसी के लिए काम कर चुके हैं यह एक खुफिया अधिकारी हैं और यह कई ऑपरेशन को अंजाम दे चुके हैं।
ऐना
इना इस गेम में एक फीमेल कैरेक्टर हैं और इनका मुख्य काम सैन्य गतिविधियों पर नजर रखना है। श्रीलंका काउंटर के दौरान इनकी विशेष भूमिका रही है।
शिव
शिव एक नागरिक हैं जो इस ऑपरेशन का हिस्सा है। यह एक विरोधी काउंटर के लिए कार्य करते हैं।
SICO गेम कैसे डाउनलोड करें
हमें पूरा यकीन है कि अब आप भी इस गेम को खेलने के उत्सुक होंगे। दोस्तों अगर आप भी इस गेम डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यह गेम अभी गूगल प्ले स्टोर पर अवेलेबल नहीं है। हालांकि इस गेम का अभी ट्रायल कंप्लीट हुआ है और कुछ ही दिनों में इसकी फाइनल लॉन्चिंग कर दी जाएगी। जब इस गेम की फाइनल लॉन्च होगा तब इसे गूगल प्ले स्टोर पर आम पब्लिक के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा।
निष्कर्ष
दोस्तों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज की यह जानकारी यहीं पर समाप्त होती है। आज इस आर्टिकल में हमने आपको SICO गेम एप्लीकेशन के बारे में बताया साथ में इसके कुछ लाभ बताएं। हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। हम आपके लिए अनेक प्रकार की जानकारियां लेकर आते रहते हैं। अगर आप इसी प्रकार की अन्य जानकारियां पाना चाहते हैं तो हमारा आर्टिकल प्रतिदिन पढ़िए। अपना कीमती समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। शुभ दिन
Comentarios cerrados.