फेसबुक अकाउंट डिसेबल होने से कैसे बचाएं ? – आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे फेसबुक अकाउंट डिसेबल होने से कैसे बचाएं? अगर आप अपने फेसबुक अकाउंट को डिसएबल होने से बचाना चाहते हैं आर्टिकल को आखिरी तक पूरा पढ़िए। हम आपको कुछ आसान स्टेप बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपने फेसबुक अकाउंट को डिसएबल होने से रोक सकते हैं।
फेसबुक अकाउंट डिसेबल होना एक साधारण समस्या है। यह समस्या किसी के साथ भी हो सकती है। कई बार हम फेसबुक इस्तेमाल समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो गलतियां फेसबुक कम्युनिटी के खिलाफ होती हैं। इस कारण हमारा फेसबुक अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाता है।
फेसबुक अपने कमेटी स्टैंडर्ड को लेकर बहुत ज्यादा सख्त है। अगर आपने अपने फेसबुक अकाउंट पर धार्मिक भावनाएं भड़काने, किसी व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी करना, किसी राजनीतिक पार्टी के लीडर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करना जैसे काम किए हैं तो यकीनन शुरुआत में आपको वार्निंग दी जाएगी। वार्निंग के रूप में कुछ दिनों के लिए आप कमेंट करने से रोके जा सकते हैं, आप कोई पोस्ट करने से रोके जा सकते हैं। यदि आपने इस वार्निंग को सीरियस नहीं लिया और लगातार गलतियां दोहराते रहे तो आपका फेसबुक अकाउंट डिसेबल कर दिया जाएगा।
फेसबुक अकाउंट हम सभी के जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग होता है। हम सभी के फेसबुक में हमारे ढेर सारे फ्रेंड होते हैं जिनसे हम ढेर सारी चैटिंग करते हैं। अपने फेसबुक में अपने ढेर सारी यादों से जुड़ी हुई पोस्ट अपलोड करते हैं। हमारे फेसबुक पर हमारी बहुत सारी मेमोरीज अपलोड होती हैं। यदि आपका फेसबुक अकाउंट डिसएबल हो जाए और आप इसे दोबारा रिकवर नहीं कर पाए तो आपका सारा फेसबुक डाटा आपसे दूर चला जाएगा। जिसे आप वापस कभी एक्सेस नहीं कर सकते।
Topic we Cover
फेसबुक अकाउंट डिसेबल क्या होता है ?
इससे पहले कि हम आपको बताएं फेसबुक अकाउंट डिसेबल होने से कैसे बचे? आपको पता होना चाहिए फेसबुक अकाउंट डिसेबल होना क्या होता है? सबसे पहले आपको यह जान लेना चाहिए जब आपका फेसबुक अकाउंट डिसेबल होता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपका फेसबुक अकाउंट डिलीट हो गया है और आप इसे रिकवर नहीं कर सकते।
फेसबुक अकाउंट डिसेबल होने पर सिर्फ कुछ दिनों के लिए आप फेसबुक कम्युनिटी से हटा दिए जाते हैं फेसबुक से आपकी सारी पोस्ट कमेंट स्टोरी बिल्कुल डिसेबल कर दी जाती है जिन्हें कोई व्यक्ति नहीं देख सकता। अगर आपका फेसबुक अकाउंट डिसेबल हो गया है तो जब भी आप अपने यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करेंगे स्क्रीन पर आपको your account has been disabled का ऑप्शन दिखाई देगा और आप अपने फेसबुक पर लॉगइन नहीं कर पाएंगे।
फेसबुक अकाउंट डिसेबल होने पर इसे वापस रिकवर किया जा सकता है। यदि आपको रिकवर करने का प्रोसेस पता है तो आप आसानी से अपने फेसबुक अकाउंट को रिकवर कर सकते हैं।
फेसबुक अकाउंट डिसेबल क्यों होता है ?
फेसबुक अकाउंट डिसेबल होने से रोकने के लिए आपको पता होना चाहिए फेसबुक अकाउंट डिसेबल क्यों होता है। नीचे हम आपको वह गलतियां बता रहे हैं जिन गलतियों के कारण आपका फेसबुक अकाउंट डिसेबल कर दिया जाता है।
आपने फेसबुक पर कोई फेक अकाउंट क्रिएट किया है। आप फेसबुक पर अपना ओरिजिनल नाम या अपनी ओरिजिनल जानकारी नहीं दे रहे हैं तो आप फेसबुक के द्वारा डिसएबल कर दिए जायेंगे।
फेसबुक के द्वारा समय-समय पर आपकी पहचान सत्यापित करने के लिए कहा जाता है। यदि आप पहचान सत्यापित नहीं कर पाएंगे तो आप कभी भी फेसबुक के द्वारा डिसेबल करे जा सकते हैं।
यदि आपने अपनी फेसबुक पोस्ट पर ढेर सारी वेबसाइट के लिंक या अन्य किसी सोशल मीडिया ग्रुप की लिंक शेयर की है तो निश्चित रूप से फेसबुक आप को सस्पेंड कर देगा।
कई बार हम अपने फेसबुक अकाउंट से एक दिन में ही ढेर सारे फेसबुक ग्रुप ज्वाइन कर लेते हैं या ढेर सारे लोगों को रिक्वेस्ट भेज देते हैं और ढेर सारे फेसबुक पेज को लाइक कर देते हैं। इस सिचुएशन में हमारा फेसबुक अकाउंट डिसेबल हो जाता है।
यदि आपने फेसबुक पर एक दिन में ढेर सारी फोटोस को लाइक कर दिया या कमेंट कर दी तो आपको फेसबुक सस्पेंड कर देगा।
कुछ लिंक जिन्हें शेयर करना मना होता है। इन लिंक को स्पैम लिंक कहा जाता है। यदि आप इस प्रकार के लिंक को अपने फेसबुक प्रोफाइल शेयर कर रहे हैं तो फेसबुक आप को सस्पेंड कर सकता है।
अगर आपने अपनी फेसबुक पोस्ट में कुछ एडल्ट सेक्सुअल पोस्ट किया है तो आपको फेसबुक डिसेबल कर देगा।
यदि आपने अपनी फेसबुक प्रोफाइल से किसी धर्म के ऊपर टिप्पणी की है, किसी व्यक्ति विशेष के ऊपर टिप्पणी की है, किसी नेता या बड़ी हस्ती के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है तो फेसबुक आप को सस्पेंड कर देगा।
फेसबुक अकाउंट डिसेबल होने से कैसे बचें ?
हम आपको बताने जा रहे हैं फेसबुक अकाउंट डिसेबल होने से कैसे बचें। ऊपर हमने आपको बताया फेसबुक अकाउंट डिसेबल क्यों होता है। यदि आप अपने फेसबुक अकाउंट पर ऊपर बताई गई गलतियां करते हैं तो आपका फेसबुक अकाउंट डिसेबल हो जाएगा।
दोस्तों अगर आप चाहते हैं आपका फेसबुक अकाउंट डिसेबल ना हो तो उसके लिए आपको कोशिश करना है ऊपर बताई गई गलतियां न दोहराएं। यदि आप ऊपर बताई गई गलतियां नहीं दोहराएंगे तो आपका फेसबुक अकाउंट डिसेबल नहीं होगा।
निष्कर्ष
यह आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया फेसबुक अकाउंट डिसेबल क्यों होता है? फेसबुक अकाउंट डिसेबल होने से कैसे बचें? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
Comentarios cerrados.